सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Took oath not to consume intoxicants on Maharana Pratap's birth anniversary

Yamuna Nagar News: महाराणा प्रताप की जयंती पर नशा न करने की ली शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Took oath not to consume intoxicants on Maharana Pratap's birth anniversary
विज्ञापन
जगाधरी। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर के शिविर में बुधवार को एक दिवसीय नशा विरोध जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इसमें 450 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने नशा न करने की शपथ ली। इस दौरान शिविर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई और सभी ने महाराणा प्रताप के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप देश कि एकता और अखंडता के प्रतीक है। उनका जीवन देश को समर्पित रहा। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कैडेट्स को नशे के दुष्परिणामों बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर एनसीबी नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल या एनसीबी हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर पर दी जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा न करने और दूसरों को भी दूर रखने को प्रेरित करने की शपथ ली। इस दौरान सूबेदार मस्त राम ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed