{"_id":"6a33113bac8032bb7d074dea","slug":"husband-accused-of-strangulating-woman-to-death-fir-lodged-against-him-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157997-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गला घोंटकर महिला की हत्या का आरोप, पति पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गला घोंटकर महिला की हत्या का आरोप, पति पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
थाना छप्पर थाना में अपने बयान दर्ज करवाने पहुंची मृतका महिंद्रो देवी की बेटी व अन्य परिजन। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव गधौला में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति दर्शन लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं दर्शन लाल की बेटी ने अपने पिता पर चुनरी से गला घोंटकर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस को दी शिकायत में बेटी प्राची ने बताया कि उसे बचपन में उसकी मौसी महिन्द्रो देवी ने गोद लेकर पाला था। महिन्द्रो देवी की शादी दर्शन लाल से हुई थी। प्राची के अनुसार उसके पिता शराब पीकर मां से मारपीट और झगड़ा करते थे। कुछ दिन पहले जब वह अपने मायके आई थी, तब उसकी मां ने पिता की ओर से प्रताड़ित किए जाने की बात बताई थी।
इस पर उसने अपने पिता को समझाने का प्रयास भी किया था। उसके पिता ने दर्शन लाल ने बुधवार को फोन पर उसके घर पर सूचना दी कि महिन्द्रो देवी की पानी की टंकी से फिसलकर गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर प्राची और उसकी मां के परिजन गांव गधोला पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिन्द्रो देवी का शव घर के बरामदे में पड़ा था।
विज्ञापन
सूचना पर थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने पति दर्शन लाल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। छप्पर थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद