{"_id":"6a319fb70c968e8724057a2d","slug":"deliberations-held-on-preparations-for-abvps-foundation-day-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157916-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एबीवीपी के स्थापना दिवस की तैयारी पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एबीवीपी के स्थापना दिवस की तैयारी पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर में बैठक का शुभारंभ करते पंचकूला के जिला प्रमुख दिनेश। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के इकाई दर्शन प्रवास अभियान के अंतर्गत पंचकूला के जिला प्रमुख दिनेश का व्यासपुर में मंगलवार को विशेष प्रवास रहा। इस दौरान उन्होंने नगर इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया।
जिला प्रमुख दिनेश ने एबीवीपी के गौरवशाली इतिहास और संगठन की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 1949 में स्थापना के बाद से परिषद ने केवल छात्र राजनीति तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्र शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है। स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि ज्ञान, शील और एकता के मूलमंत्र पर चलते हुए संगठन ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रवास के दौरान जिला प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं को नए छात्रों तक पहुंच बनाकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी नौ जुलाई को मनाए जाने वाले एबीवीपी के स्थापना दिवस, जिसे राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, को लेकर विशेष मंथन किया गया। इस अवसर पर आयोजित होने वाले रचनात्मक, सामाजिक और वैचारिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही नए शैक्षणिक सत्र में संगठन विस्तार को गति देने पर भी चर्चा हुई।