सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Digital marketing will open doors in the employment sector: Bareja

डिजिटल मार्केटिंग से रोजगार क्षेत्र में खुलेंगे रास्ते : बरेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Digital marketing will open doors in the employment sector: Bareja
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वाणिज्य विभाग व इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से ऑफलाइन से डिजिटल बदलाव तथा डिजिटल टूल से कॅरिअर की नई दिशा विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें महाराजा अग्रसेन कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव बरेजा मुख्य वक्ता रहे।
Trending Videos

इस दौरान डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर के बारे में जानकारी दी गई। गौरव बरेजा ने मार्केटिंग कम्युनिकेशन, डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग तथा डिजिटल वर्ड ऑफ माउथ जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर, आईआईसी कनवीनर विवेक, वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ मीनाक्षी सैनी व कनवीनर रितिका भोला ने कार्यक्रम की देखरेख की। प्रोग्र्राम को-ओडिनेटर निशी ग्रोवर रहीं। इस मौके पर पूजा सिंधवानी, डॉ. मधुबाला, नीलम, ज्योति वर्मा व हर्षिता ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed