सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   JCB runs on illegal colony, kutcha roads and construction destroyed

Yamuna Nagar News: अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी, कच्ची सड़कें व निर्माण ध्वस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Mar 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
JCB runs on illegal colony, kutcha roads and construction destroyed
अवैध कॉलोनी अस्थाई रास्ते को तोड़ती जेसीबी। डीआईपीआरओ - फोटो : samvad
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यमुनानगर-जगाधरी शहरी क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई राजस्व संपदा गधौली और चांदपुर, तहसील जगाधरी में की गई, जहां बिना अनुमति कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं।
Trending Videos

जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त प्रीति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 9 एकड़ क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों का जाल, डिमार्केशन ब्लॉक और लगभग 30 डीपीसी (प्लिंथ स्तर तक बने निर्माण) को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कॉलोनी काटने से पहले जरूरी अनुमतियां नहीं ली गई थीं, जो नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीपी अधिकारी के अनुसार, कॉलोनी संचालकों और भू-मालिकों को पहले ही हरियाणा अर्बन एरिया एक्ट, 1975 के तहत नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्देशों की अनदेखी की गई। इसके बाद मजबूरन विभाग को तोड़फोड़ की कार्रवाई करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed