सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussed the problems facing industries

Yamuna Nagar News: उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं पर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Discussed the problems facing industries
चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक के दौरान चर्चा करते पदा​धिकारी। संगठन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जगाधरी। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) की जिला कार्यकारिणी की बैठक निजी रेस्तरां में हुई। यह बैठक क्षेत्र की औद्योगिक गतिविधियों, व्यापारिक चुनौतियों और चैंबर की आगामी योजनाओं पर चर्चा व रणनीति बनाने को लेकर बुलाई गई थी।
बैठक में उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं, सरकारी विभागों संबंधित मुद्दों व उद्योग हितों की सुरक्षा पर विचार किया गया। वहीं, चैंबर भवन से संबंधित प्रगति, सदस्यता विस्तार व संगठन सशक्त करने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उद्यमियों ने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए अच्छी नीतियां बना रही है, लेकिन सभी नीतियों की जानकारी उद्योगपतियों तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे न तो उद्यमी व उद्योगों को लाभ हो रहा है, न ही योजना फलीभूत हो रही है। इसे लेकर चैंबर उद्योग और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहा है, ताकि सही जानकारी समय पर पहुंचे और उनका लाभ मिल सके। जिलाध्यक्ष राजेश सोंधी ने कहा कि चैंबर उद्योगों की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचा रहा है और सभी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
महासचिव सुमित गुप्ता ने कहा कि चैंबर उद्योगपतियों के साथ है और उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में वित्त सचिव दीपक सोंधी ने चैंबर के कार्यों का ब्यौरा दिया और आगामी रणनीति बताई। इस दौरान अरुण मोंगिया, विनोद गुप्ता, कपिल गुप्ता, अशोक गोयल, संजीव गर्ग, पुनीत सखुजा, अनिल गर्ग, दीपक सिंह, सुमित बंसल सहित अन्य उपस्थित रहे।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed