{"_id":"6a7238b514f553e64e03efa8","slug":"former-domestic-help-commits-robbery-at-plywood-businessmans-home-with-two-sons-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160754-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पूर्व घरेलू सहायिका ने दो बेटों संग की प्लाईवुड कारोबारी घर में लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पूर्व घरेलू सहायिका ने दो बेटों संग की प्लाईवुड कारोबारी घर में लूट
Wed, 05 Aug 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी में प्लाईवुड कारोबारी भुवनेश बंसल के घर हुई लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में घर में आठ माह पहले काम कर चुकी आजाद नगर निवासी सहायिका वर्षा रानी और उसके दोनों बेटों हर्ष व मनप्रीत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार वारदात की पूरी योजना वर्षा रानी ने बनाई थी।
उसे घर के कमरों, अलमारी और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी, जिसका आरोपियों ने फायदा उठाया। पुलिस जांच में सामने आया कि कारोबारी परिवार के शहर से बाहर होने की जानकारी मिलने पर तीनों आरोपी देर रात कार से मकान पहुंचे।
उस समय घर पर केवल चौकीदार रोशन लाल मौजूद था। आरोपियों ने चाकू दिखाकर चौकीदार को काबू में कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घर के अंदर घुसकर अलमारी से साढ़े तीन लाख रुपये और चांदी का सिक्का लेकर भाग गए। पहचान छिपाने के लिए महिला ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। अपराध शाखा-1 की टीम ने सूचना पर वर्षा रानी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने अपने दोनों बेटों की संलिप्तता भी स्वीकार कर ली। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 हजार रुपये और चांदी का सिक्का बरामद किया है। सीआईए-1 इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से महिला आरोपी वर्षा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आरोपी हर्ष व मनप्रीत को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से रिमांड के दौरान लूट की शेष रकम, वारदात में प्रयुक्त कार और चाकू बरामद करने की तैयारी कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं तीनों पहले भी इसी तरह की वारदातों में शामिल तो नहीं रहे।
प्रोफेसर कॉलोनी लूटकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी वर्षा रानी अपने बेटे मनप्रीत के साथ अंबाला स्थित मायके चली गई थी, जबकि उसका बड़ा बेटा हर्ष अपनी ससुराल में जाकर छिप गया। पुलिस लगातार तीनों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। मंगलवार सुबह जैसे ही तीनों यमुनानगर लौट रहे थे, अपराध शाखा-1 को उनकी लोकेशन की सूचना मिल गई। इसके बाद टीम ने औरंगाबाद हाईवे पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।
कारोबारी के विदेश दौरे के दौरान की वारदात
लूट की वारदात के समय प्लाईवुड कारोबारी भुवनेश बंसल का पूरा परिवार शहर से बाहर था। पुलिस के अनुसार कारोबारी व्यावसायिक दौरे पर वियतनाम गए थे। उनका बेटा मुंबई में रहता है। बेटी चीन में रहती है। घटना वाले दिन कारोबारी की पत्नी भी बेटे के पास उपचार के लिए मुंबई गई थीं। घर में केवल चौकीदार मौजूद था। परिवार की गतिविधियों और घर की स्थिति की जानकारी होने के कारण आरोपियों ने इसी मौके का फायदा उठाया।
डुप्लीकेट चाबी बनी लूट का सहारा
पुलिस जांच के अनुसार मुख्य आरोपी वर्षा रानी ने घर में काम करने के दौरान कमरों और अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां तैयार कर ली थीं। वारदात वाली रात इन्हीं चाबियों का इस्तेमाल कर वह अपने दोनों बेटों के साथ आसानी से घर के भीतर पहुंच गई। इससे आरोपियों को ताले तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ी और उन्होंने कम समय में अलमारी से नकदी व चांदी का सिक्का निकाल लिया।