{"_id":"6a7235825f5c89d3970fb9d9","slug":"ultrasound-services-suspended-due-to-sonologists-leave-pregnant-women-turned-away-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160717-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सोनोलॉजिस्ट की छुट्टी से अल्ट्रासाउंड बंद, गर्भवतियां लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सोनोलॉजिस्ट की छुट्टी से अल्ट्रासाउंड बंद, गर्भवतियां लौटीं
Wed, 05 Aug 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बंद अल्ट्रासाउंड केंद्र के सामने बैठीं महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को अल्ट्रासाउंड सेवा प्रभावित रहने से गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बावजूद जांच के लिए पहुंचीं महिलाएं बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही लौट गईं। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि सोनोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं, जिसके कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके।
अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर नोटिस लगा था कि आज डॉक्टर छुट्टी पर हैं। गर्भवती महिलाओं ने बताया कि चिकित्सकों ने उनकी नियमित प्रसवपूर्व जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। निर्धारित तिथि पर वे सुबह से अस्पताल पहुंच गईं, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें पता चला कि आज अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
कई महिलाएं दूर-दराज के गांवों से बारिश के बीच अस्पताल पहुंची थीं। ऐसे में उन्हें निराश होकर बिना जांच कराए लौटना पड़ा। गर्भावस्था के दौरान समय पर अल्ट्रासाउंड कराना बेहद जरूरी होता है। इसके आधार पर शिशु के विकास और मां के स्वास्थ्य की निगरानी की जाती है। जांच टलने से महिलाओं को दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनुबंध के आधार पर सोनोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर रखी है। ऐसे में उनके अवकाश पर रहने के दौरान कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से पूरी सेवा प्रभावित हो गई। मरीजों का कहना है कि जिला स्तर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दूर-दूर से मरीज आते हैं।
ऐसे में यहां आकर लोगों को पता चलता है कि डॉक्टर छुट्टी पर है। इसका पहले पता हो ना चाहिए ताकि किसी एक चिकित्सक की अनुपस्थिति का खामियाजा मरीजों को न भुगतना पड़े। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अल्ट्रासाउंड के लिए वैकल्पिक सोनोलॉजिस्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खासकर गर्भवती महिलाओं के मामलों में ऐसी स्थिति गंभीर चिंता का विषय है, नियमित जांच में देरी होने से उपचार प्रभावित हो सकता है।
सोनाेलॉजिस्ट को आवश्यक कार्य के लिए एक दिन की छुट्टी लेनी पड़ गई। वह बुधवार को वह आएंगी या नहीं फिलहाल इसकी सूचना हमारे पास नहीं आई है। अस्पताल आएंगी तो गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। - डॉ. विपुल गोयल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।