{"_id":"6a31a002702da2098b09f026","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157960-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 24 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 24 लाख ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विदेश में रोजगार दिलाने का सपना दिखाकर एक युवक ने 24 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि रकम वापस मांगने जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मां-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पंजेटों निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कृष्णा कॉलोनी निवासी जसप्रीत सिंह, उसकी मां परविंदर कौर और रमनजीत सिंह से हुई। आरोपियों ने खुद को विदेश भेजने का काम करने वाला बताकर भरोसा दिलाया कि वे उसे जल्द विदेश में नौकरी दिलवा देंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने प्रक्रिया और अन्य खर्चों का हवाला देते हुए 24 लाख रुपये मांगे। आरोप है कि आरोपियों ने चरणबद्ध तरीके से पूरी रकम और जरूरी दस्तावेज उन्हें सौंप दिए। इसके बाद न तो विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी हुई और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी गई। सुरेश कुमार का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रकम लौटाने से मना कर दिया।
इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस ने जसप्रीत सिंह, परविंदर कौर और रमनजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।