फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Har-Har Mahadev

Yamuna Nagar News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर

Tue, 18 Aug 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Har-Har Mahadev
औद्योगिक क्षेत्र के ​​शिव मंदिर में ​शिवलिंग की सफाई करता श्रद्धाुलु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर सोमवार को जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे।
सुबह से ही भाटली के प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर, दयालगढ़ के पातालेश्वर शिव मंदिर और कलेसर के महादेव मठ में भक्त पहुंचने लगे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध, दही, शहद और पुष्प अर्पित किए। भाटली स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। कई श्रद्धालु कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि सावन माह में मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर की धार्मिक मान्यता के चलते दूर-दराज से भी भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। दयालगढ़ के पातालेश्वर शिव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटी की ओर से व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं की ड्यूटी लगाई गई थी। मंदिर परिसर में भंडारे और कीर्तन का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

कलेसर के महादेव मठ में पहुंचे श्रद्धालु
कलेसर स्थित महादेव मठ में भी सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही देर में मंदिर परिसर भक्तों से भर गया। नाग पंचमी के अवसर पर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई थीं। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। नाग पंचमी और सावन सोमवार के संयोग से शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

औद्योगिक क्षेत्र के शिव मंदिर में शिवलिंग की सफाई करता श्रद्धाुलु। संवाद

औद्योगिक क्षेत्र के शिव मंदिर में शिवलिंग की सफाई करता श्रद्धाुलु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed