फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heavy rain expected from today until Tuesday

Yamuna Nagar News: आज से मंगलवार तक भारी बारिश के आसार

Sat, 08 Aug 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain expected from today until Tuesday
बूंदाबांदी के दौरान शहर के मॉडल टाउन की सड़क से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में लगातार हो रही बारिश और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग ने शनिवार से मंगलवार तक जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार चार दिन बारिश होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। बारिश और ठंडी हवा से जिले के तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले सप्ताह की तुलना में करीब चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह से ही जिले में बादलों की आवाजाही बनी रही। कभी हल्की बौछार तो कभी बूंदाबांदी होने से पूरे दिन मौसम में ठंडक बनी रही। वहीं, करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर दिन के समय भी आसमान घने बादलों से ढका रहा, जिससे शाम जैसा माहौल दिखाई दिया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम सुहावना होने से पार्कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय है और जिले में अच्छी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार तक बारिश की संभावना बनी हुई। बारिश होने से तापमान में और भी कमी आ सकती है। वहीं, यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद है। इससे फसलों को बढ़वार में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed