{"_id":"6a763527d40037d33902d3ad","slug":"saharanpur-ambala-highway-made-one-way-heavy-vehicles-banned-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160903-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सहारनपुर-अंबाला हाईवे वन-वे, भारी वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सहारनपुर-अंबाला हाईवे वन-वे, भारी वाहनों पर रोक
Sat, 08 Aug 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसपी कमलदीप गोयल। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग को वन-वे किया गया है। उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा स्थित कलानौर बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने शुक्रवार को कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, क्रेन और अन्य आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने का निर्देश दिया। साथ ही सेवा शिविर संचालकों से सड़क पर अवरोध न बनने देने और यातायात प्रभावित न होने का विशेष ध्यान रखने को कहा।
एसपी ने बताया कि इस वर्ष जिले से करीब एक लाख कांवड़ियों के गुजरने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या करीब 80 हजार थी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। एसपी का कहना है कि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम द्वारा हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
34 पुलिस नाकों पर 550 जवान तैनात
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने सात अंतरराज्यीय सहित कुल 34 नाके स्थापित किए हैं, जहां 24 घंटे पुलिस की निगरानी रहेगी। करीब 550 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। सभी नाकों पर आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।