{"_id":"69f7a40468d36c2eac0c1b29","slug":"loan-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155441-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला को ऋण दिलाने का झांसा देकर 50,000 ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला को ऋण दिलाने का झांसा देकर 50,000 ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 04 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी निवासी एक महिला को लोन दिलाने का झांसा देकर 50,000 रुपये ठग लिए गए। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृष्णा कॉलोनी निवासी गुरमिंदर कौर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसे किसी जरूरी काम के लिए पैसों की आवश्यकता थी।
इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए आसान प्रक्रिया में लोन दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने कागजी प्रक्रिया और फीस के नाम पर उससे अलग-अलग किश्तों में 50 हजार रुपये जमा करवा लिए।रुपये जमा करवाने के बाद आरोपी ने न तो लोन दिलवाया और न ही कोई जवाब दिया। जब संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। संवाद
Trending Videos