सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Market Choked with Wheat; No Space Left

Yamuna Nagar News: गेहूं से अटी मंडी, नहीं मिल रही जगह

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Market Choked with Wheat; No Space Left
उठान न होने से गेहूं से अटी रादौर अनाज मंडी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रादौर। शहर की अनाज मंडी में उठान धीमा होने से किसानों को अपनी फसल मंडी में डालने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। जिस कारण अनाज मंडी के दोनों गेट पर गेहूं के वाहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है। ट्रैक्टर-ट्रालियों की सड़क पर लंबी कतार से अन्य वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
मंडी प्रधान सुभाष कांबोज ने बताया कि दुकानों के आगे कट्टों के ढेर लगे है। जब तक मंडी से उठान नहीं होगा, तब तक किसानों को उनका भुगतान नहीं मिल पायेगा। उठान होने के 72 घंटे बाद किसानों को उनकी फसल का भुगतान मिलता है। मंडी में उठान कमजोर होने के कारण किसानों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव राजीव चोपड़ा ने बताया कि अब तक रादौर अनाज मंडी में दो लाख, 84 हजार, 13 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। गुमथला अनाज मंडी में 37468 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। वहीं अनाजमंडी जठलाना में 24612 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। गेहूं की खरीद का कार्य सरकारी मानदंडों के अनुसार किया जा रहा है।
वहीं 12 प्रतिशत तक नमी होने पर ही गेहूं की खरीद की जा रही है। विभाग की ओर से गेहूं के उठाव के 24 से 72 घंटे तक किसान को उसकी फसल का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडी में अपनी गेहूं की फसल को सुखाकर लाएं। सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को रादौर अनाज मंडी में वेयर हाउस की ओर से खरीद की जा रही है। वहीं मंगलवार, वीरवार व शनिवार को हैफेड की ओर से गेहूं की खरीद की जाएगी। जठलाना व गुमथला में सभी दिन हैफेड की ओर से गेहूं की खरीद का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed