पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ophthalmologist on three-month leave; patients facing inconvenience

Yamuna Nagar News: नेत्र रोग विशेषज्ञ तीन माह की छुट्टी पर, मरीज हो रहे परेशान

Tue, 30 Jun 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ophthalmologist on three-month leave; patients facing inconvenience
ईएसआई अस्पताल जगाधरी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ईएसआई अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के तीन माह की छुट्टी पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में पहुंचने वाले मरीजों को अब उपचार के लिए सरकारी या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। डॉक्टर की अनुपलब्धता का असर अस्पताल की ओपीडी पर पड़ रहा है, जिससे श्रमिक वर्ग को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ईएसआई अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 300 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या नेत्र रोगियों की होती है। इन दिनों गर्मी के मौसम में आंखों में एलर्जी, जलन, खुजली और संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक मरीज पहुंचते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक के तीन माह के अवकाश पर जाने से मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे रमेश ने बताया कि उन्हें आंखों की जांच और उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। निजी अस्पतालों में इलाज कराने पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है, जबकि ईएसआई के तहत इलाज उनकी सुविधा का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएसआई योजना के तहत विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी अपने वेतन से अंशदान जमा करते हैं, ताकि उन्हें और उनके परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
ईएसआई अस्पताल पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। यहां मेडिकल ऑफिसर के स्वीकृत 26 पदों में से 20 पद लंबे समय से रिक्त हैं। इसके अलावा अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट का पद भी खाली है। यमुनानगर में प्लाईवुड, मेटल और अन्य बड़े उद्योगों में हजारों श्रमिक कार्यरत हैं, जिनकी चिकित्सा व्यवस्था का प्रमुख केंद्र ईएसआई अस्पताल है।

अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ तीन महीने की छुट्टी पर गए हैं। इससे अब नेत्र रोगियों की ओपीडी नहीं हो रही है। -डॉ. सुमन चौहान, एमएस, ईएसआई अस्पताल यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed