पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Unscheduled power cuts are adversely affecting electricity-dependent businesses

Yamuna Nagar News: अघोषित कटौती से बिजली आधारित कारोबार पर पड़ रहा विपरीत असर

Tue, 30 Jun 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Unscheduled power cuts are adversely affecting electricity-dependent businesses
शादीपुर में मोबाइल ट्रांसफार्मर में लगी आग के बाद उठती लपटें। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में लगातार लग रहे अघोषित बिजली कट कारोबार पर भी असर डाल रहे हैं। बार-बार बिजली गुल होने से बिजली आधारित कार्य ठप हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग वर्कशॉप, मोटर रिपेयर, मशीनरी से जुड़े छोटे उद्योगों और अन्य बिजली पर निर्भर व्यवसायों को उठानी पड़ रही है।
सोमवार को जिले में शाम पांच बजे तक बिजली निगम के पास कुल 1036 शिकायतें बिजली से संबंधित आ चुकी थी। एक दिन पहले 28 जून को 3698 शिकायतें दर्ज हुई थी। अचानक बिजली चले जाने से मशीनों पर चल रहे कार्य बीच में रुक जाते हैं। वेल्डिंग, कटिंग और अन्य मशीनों से जुड़े काम अधूरे रह जाते हैं, जिससे ग्राहकों को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिशियन विकास कुमार का कहना है कि बार-बार बिजली कटने से एक दिन में कई घंटे काम बंद रहता है। इससे न केवल समय खराब होता है, बल्कि आय भी प्रभावित हो रही है। तय समय पर ऑर्डर पूरे नहीं होने से ग्राहकों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेल्डिंग का कार्य करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि उनका तो सारा काम ही बिजली पर आधारित है। लोग वेल्डिंग कराने के लिए आते हैं और बिजली नहीं होने से लौट जाते हैं, जिससे काफी परेशानी हो रही है। बार-बार बिजली बंद होने से आमदनी तो घटी ही है साथ में लोग भी अपने सामान के लिए बार-बार दुकान पर चक्कर लगा रहे हैं।
बार-बार टूट रहे फ्यूज
दूसरी ओर बढ़ती बिजली मांग के चलते ट्रांसफार्मरों पर भी अतिरिक्त लोड पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों के फ्यूज बार-बार उड़ रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं भी सामने आई हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद कई घंटे, तो कहीं-कहीं पूरे दिन तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है।
अधिक लोड के कारण शादीपुर में समस्या आई है। निर्धारित क्षमता से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों को डिमांड के अनुसार बिजली दी जा रही है। -मनिंद्र सिंह, एसई, बिजली निगम।

ट्रांसफार्मर में आग लगने से आपूर्ति ठप
यमुनानगर। शादीपुर गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। बिजली निगम की ओर से आंगनबाड़ी परिसर में रखा गया मोबाइल ट्रांसफार्मर आग लगने से जल गया, जिसके बाद गांव के घरों की बिजली बंद हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। मोहम्मद असलम, हारुण, विक्रम, इरशाद, मांगाराम, सूरज, वसीम सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टोल फ्री नंबर और स्थानीय बिजली कर्मियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़क जाम करेंगे या फिर अंबाला जाकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed