{"_id":"6a42c5ca531bb0ad1d0df3d1","slug":"share-dr-mukherjees-ideas-with-the-party-workers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158639-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार्यकर्ताओं को बताए डॉ. मुखर्जी के विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार्यकर्ताओं को बताए डॉ. मुखर्जी के विचार
Tue, 30 Jun 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में उपस्थित कृषि मंत्री, जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री समेत अन्य कार्यकर्ता। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला यमुनानगर की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मानना था कि सक्षम नेतृत्व ही देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ा सकता है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में युवाओं की बड़ी भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि युवा राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हैं और डॉ. मुखर्जी के विचारों से प्रेरणा ले रहे हैं। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का उनका संकल्प देश की एकता का आधार बना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया गया।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने युवाओं की ओर से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, नगर निगम मेयर सुमन बहमनी,ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, चेयरमैन रमेश चंद ठसका, चेयरमैन ईश्वर पलाका, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी, जिला महामंत्री प्रवीण कुमार खदरी, वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषिपाल इंजीनियर उपस्थित रहे।