सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Safety lessons taught to students

Yamuna Nagar News: छात्रों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Apr 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Safety lessons taught to students
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को आदर्श विद्या मंदिर में सेफ सिटी टीम ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में एएसआई नीलम ने छात्रों को सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। एएसआई नीलम ने 112 एप के उपयोग के बारे में समझाते हुए बताया कि यह किसी भी संकट में तुरंत पुलिस सहायता दिलाने में बेहद उपयोगी है। इसके साथ ही साइबर अपराधों को लेकर भी छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए कहा कि ऑनलाइन ठगी या धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें। छात्रों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और निजी जानकारी साझा न करने की हिदायत दी गई। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। साथ ही नशा मुक्ति पर भी जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed