सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sikh community discusses issues of social cooperation and public interest

Yamuna Nagar News: सिख समुदाय ने की सामाजिक सहयोग व जनहित के मुद्दों पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Sikh community discusses issues of social cooperation and public interest
डीसी प्रीति से भेंट करने पहुंचा सिख समुदाय का प्रतिनिधि मंडल। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने जिला सचिवालय में डीसी प्रीति से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक व जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान डीसी ने कहा कि सिख समुदाय हमेशा प्रशासन के सहयोग में अग्रणी रहा है और समाज में भाईचारे की मिसाल कायम करता है। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे जीवन जीने की सही दिशा मिलती है।
Trending Videos

डीसी ने युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है। उन्होंने समाज से इस दिशा में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान जब मानसिक थकान होती थी तो वे बंगला साहिब जाकर गुरबाणी सुनती थीं, जिससे उन्हें मानसिक शांति और नई ऊर्जा मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंभौली गुरुद्वारा के संत बाबा जसदीप सिंह ने कहा कि सिख समाज ने हमेशा सेवा और सहयोग की भावना से कार्य किया है। कोरोना संक्रमण में भी समुदाय ने लंगर से लोगों की सहायता की। उन्होंने भंभौली अड्डे का नाम गुरु तेग बहादुर के नाम पर रखने और मैहलावाली स्थित गुरुद्वारा के पास नाले को ढकवाने का प्रस्ताव रखा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. चारू और डॉ. विजय विवेक ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में बताया।इसके अलावा सभी को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी दी गई। संवाद
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed