फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students showcased the vibrant hues of Haryanvi culture on Teej

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने तीज पर बिखेरे हरियाणवी संस्कृति के रंग

Sat, 15 Aug 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Students showcased the vibrant hues of Haryanvi culture on Teej
तीजोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तिलक राज चड्ढा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और हरियाणवी विरासत को समर्पित हरियाली तीज उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भांगड़ा, राजस्थानी लोक नृत्य, हरियाणवी लोक नृत्य और एकल गायन की प्रस्तुतियां दीं।
इसके अलावा लोकगीतों और नृत्यों ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। हरियाली तीज की प्रकृति, हरियाली, सौंदर्य और समृद्धि की भावना को कलर्स ऑफ मानसून थीम के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

प्रबंधन और कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल लगाए। स्टॉल में पारंपरिक भारतीय व्यंजन, मेहंदी, सजावटी और रचनात्मक वस्तुएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने स्टॉलों के माध्यम से व्यावसायिक योजना, उत्पाद प्रस्तुतीकरण, मूल्य निर्धारण, विपणन, ग्राहक व्यवहार, टीम और समय प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थियों ने तकनीकी दक्षता के जरिये प्रचार-प्रसार और आयोजन प्रबंधन में योगदान दिया। प्रोफेसर डॉ. शैली गुप्ता ने कहा कि भारतीय त्योहार समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं।

ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक सहभागिता और सामूहिकता की भावना मजबूत करते हैं। उन्होंने तीज हाट की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार, नेतृत्व, संवाद और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed