फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teams for the state-level basketball tournament will be selected tomorrow

Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय बॉस्केटबॉल स्पर्धा के लिए कल चुनीं जाएंगी टीमें

Sat, 15 Aug 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Teams for the state-level basketball tournament will be selected tomorrow
अभ्यास के दौरान बॉस्केटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय सब जूनियर बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप 16 अगस्त को जगाधरी के आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता से अंडर-14 आयु वर्ग में लड़के लड़कियों की टीमों का चयन किया जाएगा। यह टीमें 21 से 23 अगस्त को पंचकूला में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
इसी कड़ी शुक्रवार को जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन की बैठक जिला कार्यालय में हुई। बैठक सचिव डॉ. गोपाल सिंह के नेतृत्व में बुलाई गई। बैठक में संयुक्त सचिव विशाल सिंह, सदस्य ऋषभ बत्रा तथा अन्य सभी सदस्य पहुंचे और प्रतियोगिता की रणनीति बनाई।सभी ने प्रतियोगिता के लिए अपने सुझाव दिए और तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव विशाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2013 या उसके बाद होना चाहिए। सभी खिलाड़ियों के लिए अपने साथ आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा, अन्यथा उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान ही राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल होंगे, जिसके आधार पर जिला टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित टीम 51वीं सब जूनियर राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में 21 से 23 अगस्त तक पंचकूला में भाग लेगी। यह राज्य स्तरीय चैंपियनशिप हरियाणा स्टेट बॉस्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही है। उन्होंने सभी स्कूलों व खिलाड़ियों से अपील की है वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed