फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yogita selected for the state-level athletics competition

Yamuna Nagar News: एथलेटिक्स में योगिता का राज्य प्रतियोगिता के लिए किया चयन

Sat, 15 Aug 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Yogita selected for the state-level athletics competition
योगिता। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव अकालगढ़ स्थित आदर्श विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा योगिता ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। योगिता का अंडर-17 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
तेजली ग्राउंड में शुक्रवार को ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ियों के बीच जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें योगिता ने 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी माह शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय की कक्षा नौवीं की छात्रा पल्लवी ने अंडर-17 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा सातवीं की छात्रा वीरा चौहान ने अंडर-14 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधक बबली कांबोज और प्रधानाचार्या मोनिका डावर ने विजेता विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों और कोच को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed