फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of Shivkumar from Budiya was found in a sack

Yamuna Nagar News: बूड़िया के शिवकुमार का था कट्टे में मिला शव

Mon, 19 Oct 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The body of Shivkumar from Budiya was found in a sack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया-खारवन रोड पर नाले के पास कट्टे में मिले युवक के शव की पहचान बूड़िया निवासी शिवकुमार के रूप में हुई है। शिवकुमार 10 अक्तूबर से लापता था। शनिवार देर रात कट्टे में शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस मामले को लेकर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

बूड़िया थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि शिवकुमार की गुमशुदगी के संबंध में 17 अक्तूबर को भोगपुर निवासी उनके साले मांगेराम ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि शिवकुमार 10 अक्तूबर से लापता था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही थी, जबकि शिव कुमार घर पर अकेला रहता था।
विज्ञापन

शिवकुमार के लापता होने के मामले की जांच के दौरान पुलिस उसके घर पहुंची थी। वहां से खून से सनी रॉड और कंबल बरामद हुआ था। इसके बाद बूड़िया-खारवन रोड पर नाले के पास कट्टे में युवक का शव मिलने से मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया। कट्टे से युवक की एक टांग बाहर निकल रही थी। मौके खून के धब्बे और एक हाथ का दस्ताना भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर बूड़िया थाना पुलिस और सीआईए-वन की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

दो जमींदारों समेत तीन पर हत्या करने का शक
बूड़िया निवासी शिवकुमार की हत्या के मामले में उसके भाई सत्यप्रकाश ने गांव के दो जमींदारों और एक अन्य पर शक जताया है। मांगेराम के अनुसार पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने खून से सनी रॉड और कंबल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या रॉड से ही शिवकुमार की हत्या की गई थी और शव को कट्टे में भरकर घटनास्थल तक कैसे पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed