फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic congestion casts a shadow over the vibrancy of the market

Yamuna Nagar News: बाजार की रौनक पर जाम का ग्रहण

Mon, 19 Oct 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic congestion casts a shadow over the vibrancy of the market
जिला नागरिक अस्पताल के सामने लगा जाम। संवाद
सचिन शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। नवरात्र में कन्या पूजन के साथ आगामी करवाचौथ और दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ ही जाम की समस्या भी गहराने लगी है। रविवार को छुट्टी के दिन खरीदारी के लिए निकले लोगों को कई जगह जाम से जूझना पड़ा।
रेलवे रोड, गोविंदपुरी रोड और वर्कशॉप रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती भीड़ के बीच पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले से व्यस्त मार्गों पर वाहनों की आवाजाही के लिए जगह कम बचती है। वहीं रेहड़ी-ठेलियों के सड़क किनारे खड़े होने और अन्य अतिक्रमण के कारण भी सड़कें संकरी हो जाती हैं। ऐसे में थोड़ी सी भीड़ बढ़ने पर वाहनों की रफ्तार थम जाती है। रेलवे रोड, गोविंदपुरी रोड और वर्कशॉप रोड पर जाम की स्थिति अधिक परेशानी पैदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। त्योहारों की खरीदारी के लिए पहुंच रहे ग्राहकों के कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया है। संकरे मार्गों पर आमने-सामने से वाहनों के निकलने के दौरान भी जाम लग रहा है। रविवार को छुट्टी होने के कारण बाजारों में पहुंचे परिवारों और अन्य लोगों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ा।
नवरात्र के बाद करवाचौथ और दिवाली के मद्देनजर बाजारों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पार्किंग की उचित व्यवस्था, अतिक्रमण पर नियंत्रण और यातायात प्रबंधन जरूरी हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो त्योहारों के दौरान बाजारों में जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है। संवाद
लोग बोले - पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए
जोगिंद्र नगर निवासी अमित कुमार का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बाजार के आसपास पार्किंग की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। प्यारा चौक निवासी प्रमोद कुमार के मुताबिक त्योहारों के सीजन में यातायात पुलिस को अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती करनी चाहिए, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो। वर्कशॉप रोड निवासी जतिन कुमार का कहना है कि शहर में सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ यातायात पुलिस को अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाना चाहिए।

शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, यातायात थाना प्रभारी।

जिला नागरिक अस्पताल के सामने लगा जाम। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल के सामने लगा जाम। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल के सामने लगा जाम। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल के सामने लगा जाम। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल के सामने लगा जाम। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल के सामने लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed