सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The district's daughters won the hockey tournament

Yamuna Nagar News: जिले की बेटियों ने जीता हॉकी टूर्नामेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The district's daughters won the hockey tournament
हॉकी मैच के दौरान मुख्याति​थि व समिति के सदस्यों के साथ ​खिलाड़ी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर के मैदान में चल रही दो दिवसीय अखिल भारतीय हरजिंद्र सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट का समापन हो गया। लड़कों के वर्ग में टूर्नामेंट के विजेता का ताज अलीगढ़ हॉकी क्लब अलीगढ़ और लड़कियों वर्ग में ग्रील मास्टर अकादमी यमुनानगर के सिर सजा। 6ए साइड में देश के विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया खेल तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देशभर से लड़कियों की 28 और लड़कियों की 12 टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच ब्रह्मानंद हॉकी अकादमी घरोंडा व अलीगढ़ हॉकी क्लब के बीच खेला गया। इसमें अलीगढ़ हॉकी क्लब ने प्रतिद्वंद्वी टीम को दो गोलों से पराजित कर जीत हासिल की।
इसके बाद लड़कियों का निर्णायक मैच ग्रील मास्टर अकादमी यमुनानगर व वीर हॉकी अकादमी प्रयागराज टीम के बीच हुआ। कांटे की टक्कर के इस मैच में जिले की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंद्वी टीम को हरा कर टूर्नामेंट ट्रॉफी जीत ली। प्रतियोगिता पूर्व जिला खेल अधिकारी देवेंद्र साहनी और 6ए साइड इंडोर हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में करवाया गया। सरस्वती शिक्षण संस्थान अध्यक्ष मुकेश गर्ग पहले दिन मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद मुख्यातिथि और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आरएस चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पदक व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रथम विजेता को 10,000 व उपविजेता को 5,000 रुपये का पुरस्कार, ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया। ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने खिलाड़ियों को हॉकी की बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि खेल स्वयं को स्वस्थ रखने के साथ सुनहरे भविष्य के लिए अच्छा विकल्प है। खेल में पद, प्रतिष्ठा और पैसा सभी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed