सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Howrah Mail arrived five and a half hours late

Yamuna Nagar News: साढ़े पांच घंटे की देरी से पहुंची हावड़ा मेल

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The Howrah Mail arrived five and a half hours late
स्टेशन पर आई ट्रेन से उतरते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जगाधरी। कोहरे के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा हावड़ा मेल ने करीब साढ़े पांच घंटे यात्रियों को इंतजार करवाया।
ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर घंटों का समय बिताना पड़ रहा है। कोहरे का असर लंबी दूरी की गाड़ियों पर अधिक देखने को मिल रहा है। कम दूरी की गाड़ियां तो आधा से पौना घंटा की देरी से चल रही हैं, लेकिन लंबी दूरी की गाड़ियां तीन से चार घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल अपने निर्धारित समय से पांच घंटे 22 मिनट की देरी से चली। वहीं, गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस दो घंटे 57 मिनट लेट रही। इसी तरह गाड़ी संख्या 13307 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे 31 मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 19307 इंदौर ऊना हिमाचल एक्सप्रेस दो घंटे 16 मिनट की देरी से पहुंची।
गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे 13 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे 08 मिनट और गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे 04 मिनट की देरी से चली। इसी तरह गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 48 मिनट, गाड़ी संख्या 19308 ऊना हिमाचल इंदौर एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट लेट रही।
गाड़ी संख्या 12903 मुंबई अमृतसर सुपरफास्ट स्वर्ण मंदिर मेल एक घंटा 26 मिनट, गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक घंटा 23 मिनट, गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक घंटा 13 मिनट, गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमारी मलानी एक्सप्रेस एक घंटे 07 मिनट, गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस एक घंटा, गाड़ी संख्या 14815 श्रीगंगानगर ऋषिकेश इंटरसिटी एक घंटा की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed