{"_id":"697fb402a9dbe8c85d04e57a","slug":"thieves-targeted-houses-shops-and-schools-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150745-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरों ने मकान, दुकान और स्कूल को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरों ने मकान, दुकान और स्कूल को बनाया निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक मकान एक दुकान और एक सरकारी स्कूल को निशाना बनाकर करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कलानौर निवासी उर्मिला ने सदर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 जनवरी को घर का ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गई थी। 29 जनवरी को जब वह वापस लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखी चांदी की दो जोड़ी पाजेब, एक कड़ा, एक सोने की चेन समेत अन्य आभूषण गायब मिले। चोरी गए सामान की कीमत करीब दो लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।
शहर के राजीव गार्डन इलाके में भी चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। यहां की निवासी विजय लक्ष्मी ने गांधीनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 जनवरी को घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गई थी। 31 जनवरी को लौटने पर ताला टूटा मिला और घर से एक लैपटॉप, दो चांदी की मूर्तियां, नकदी सहित अन्य सामान गायब था। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख 17 हजार रुपये आंकी गई है।
थाना छप्पर क्षेत्र के गांव तलाकौर निवासी गुलशेर ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान में 30 जनवरी की रात चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से 15 हजार रुपये नकद, पेंट-जींस, कमीज, पटाखे, चश्मा, जैकेट, टी-शर्ट, परफ्यूम, पर्स, अंडरगारमेंट, कोट-पैंट समेत अन्य सामान ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। इसी तरह शहर के राजकीय प्राथमिक स्कूल नंबर एक में भी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर वहां से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर या दुकान बंद कर बाहर जाते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Trending Videos