सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The temperature dropped by two degrees after the rain, increasing the chill

Yamuna Nagar News: बारिश के बाद दो डिग्री लुढ़का तापमान, बढ़ गई ठिठुरन

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by two degrees after the rain, increasing the chill
गोविंदपुरी रोड पर रविवार की सुबह छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos



जगाधरी। जिले में शनिवार की रात झमाझम बारिश होने के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रविवार को सुबह घने बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकली, जिससे काफी राहत मिली। इस दौरान पूरा दिन सूरज व बादलों की आंख मिचौली चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद मौसम परिवर्तनशील रहेगा। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे तेज हवा चली और कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटा बाद बारिश रुकी, लेकिन चंद मिनट बाद फिर शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर जिले में बारिश हुई। बारिश से एक तरफ जहां सर्दी में इजाफा हुआ, वहीं इससे किसानों के चेहरे खिल गए। इस दौरान जिले में औसतन मात्र दो एमएम बारिश दर्ज की गई। सीजन की तीसरी बारिश से सर्दी में इजाफा तो हुआ है, लेकिन यह फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे गेहूं, गन्ना की फसल को काफी फायदा होगा और पैदावर बढ़ी गई। वहीं, इसका सरसों पर भी कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा।
दूसरी तरफ बारिश के बाद रविवार सुबह काफी ठंड रही। इस दौरान सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ पारा भी बढ़ा। दोपहर को निकली धूप ने जहां सर्दी से राहत दी, वहीं इससे तापमान में भी वृद्धि हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिन में बारिश न होने से लोगों ने राहत की सांस ली और धूप ने दिन खुशनुमा बना दिया। मौसम का असर बाजार पर भी देखने को मिला। छुट्टी का दिन होने के कारण बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा चहल-पहल रही। वहीं, शाम को भी बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। इस दौरान आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा की रफ्तार मंद होने से ठिठुरन से भी राहत रही।
तीन दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद बुधवार से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान अधिकत 23 और न्यूनतम तापमान नौ से दस डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी, परंतु सुबह शाम चलने वाली सर्द हवा से ठिठुरन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed