सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The market was bustling with the crowd of buyers

Yamuna Nagar News: खरीदारों की भीड़ से बाजार रहे गुलजार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The market was bustling with the crowd of buyers
 रेलवे स्टेशन रोड पर खरीदारी के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। उमंग और उल्लास के पर्व होली के लिए मंगलवार को बाजार खूब रौनक देखने को मिली। ऐसे में देर रात तक बाजार गुलजार रहे। वाटर गन, इलेक्ट्रिक वाटर गन व गुलाल भरे सिलिंडर की युवाओं ने खूब खरीदारी की। रंग व अबीर-गुलाल खरीदने के लिए देर शाम तक दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। बुधवार को गलियों व सड़कों पर रंगों की बौछार के साथ हवा में खूब अबीर-गुलाल उड़ेगा। वहीं, होली को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह दिखाई दिया।
सुबह से ही खरीदारी के लिए रंग पिचकारी की दुकानों में लोगों की भीड़ जुटी रही। बच्चों ने मनपसंद पिचकारियां खरीदकर खुशी जताई। दुकानदार प्रमोद कुमार, राजकुमार, भारती ने बताया कि पर्व पर ज्यादातर हर्बल रंग और गुलाल की बिक्री हुई है। 300 रुपये में चार तरह के हर्बल चंदन गुलाल होली पर तिलक के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 200 रुपये में तीन प्रकार के हर्बल गुलाल, पांच लीटर वाला गुलाल सिलिंडर 1,500 रुपये, ढाई लीटर वाला गुलाल सिलिंडर एक हजार रुपये में बिका। इसके अलावा होली पर्व को लेकर चिप्स, पापड़ व अन्य सामग्री की बिक्री जमकर हुई। वहीं, इससे पहले सोमवार को रात में होलिका दहन हुआ। दहन से पूर्व महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर माता होलिका की पूजा कर परिवार के लिए सुख-समृद्धि का वरदान मांगा।
वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार को लगे चंद्र ग्रहण का असर बाजार में देखने को मिला। ग्रहण अवधि में लोगों ने खरीदारी से परहेज किया। वहीं, शाम साढ़े छह बजे के बाद खरीदारी के लिए लोग बाजारों में उमड़ पड़े। रंग-पिचकारी की दुकान के अलावा चिप्स, पापड़, मिठाइयों की दुकानों पर भी खूब भीड़ देखने को मिली।

 रेलवे स्टेशन रोड पर खरीदारी के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

 रेलवे स्टेशन रोड पर खरीदारी के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

 रेलवे स्टेशन रोड पर खरीदारी के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

 रेलवे स्टेशन रोड पर खरीदारी के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed