सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There are chances of rain for two days starting tomorrow

Yamuna Nagar News: कल से दो दिन बारिश होने के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
There are chances of rain for two days starting tomorrow
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जगाधरी। बारिश के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि सोमवार की अपेक्षा करीब तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने इस दौरान वीरवार व शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ करीब दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली। दिन की शुरुआत सुबह ठंड से हुई और धूप भी सामान्यत: देरी से निकली। धूप अन्य दिनों की अपेक्षा हल्की रही, जिससे गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे शाम को ठंड का एहसास हुआ। वहीं 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दिन में ठंडक बरकरार रखी। इस दौरान खुशनुमा मौसम का लोगों ने खूब लुत्फ लिया। इससे बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों को बाजारों व शहर की सड़कों पर शाम को हल्के गर्म कपड़ों में घूमते देखा गया।
विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी तरह वीरवार और शुक्रवार को मार्च का सबसे कम तापमान रहने की संभावना है। विशेषज्ञों ने दोनों दिन बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई है।
वीरवार को अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम 15.3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.4 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 से 13 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने का पूर्वानुमान है। इससे दोनों दिन ठंड रहेगी। इसी तरह शनिवार को मौसम में परिवर्तन होगा और पारा चढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है।
रविवार और सोमवार को तापमान 26 और 16 तक रहेगा। इसके बाद हर दिन तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। दूसरी तरफ मौसम को लेकर जिला कृषि उपनिदेशक की ओर से किसानों के लिए सलाह जारी की गई है। किसानों को खेतों में निकासी का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बारिश की स्थिति में पानी खेतों में जमा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed