फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women celebrated the Teej festival by swinging on swings

Yamuna Nagar News: महिलाओं ने झूले झूलकर मनाया तीज उत्सव

Sat, 15 Aug 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women celebrated the Teej festival by swinging on swings
विजेता प्रतिभागियों के साथ कृ​षि मंत्री व फाउंडेशन की पदा​धिकारी। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सखी फाउंडेशन की ओर से शहर के निजी पैलेस में तीज पर्व के उपलक्ष्य में तीज हाट उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सखी टैलेंट हंट के विजेताओं को सम्मानित किया गया और जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। तीज के झूले और सेल्फी कॉर्नर आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर सुमन बहमनी, उपायुक्त प्रीति, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग और जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका ने शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि राणा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों से जोड़ने के साथ युवाओं को भी संस्कृति का बोध कराते हैं। सावन में झूले, मेहंदी और तीज पर्व हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सखी फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा मलिक रोजी आनंद ने कहा कि हर नारी को आत्मनिर्भर बनाना उनका लक्ष्य है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित की है और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। वृंदावन की भजन गायिका आरुषि गंभीर ने श्रीकृष्ण और राधारानी के भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में अंबाला की अंशिका गोयल, करनाल की ज्योति गांधी, यमुनानगर की तलविंदर कौर व गीता कोचर, भिवानी की इंदु, कुरुक्षेत्र की संगीता, पानीपत की नीरू गुगलानी और पंचकूला की उर्मिल को सखी नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गीता कपूर, सावित्री छेत्री, वान्या अरोड़ा, सोनिया, मनिंद्र कौर, मोनिका जोगी, उषा, प्रीति गुप्ता, उमा शर्मा, अनिल ठकराल, मनीष, अतुल, नरेंद्र, संदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed