फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After the Kullu DC and SP, the SDM has now also been transferred; DSP Ajay's transfer order has been cancelled

Himachal: डीसी कुल्लू और एसपी के बाद अब एसडीएम का भी तबादला, डीएसपी अजय का तबादला रद्द

Tue, 11 Aug 2026 07:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 07:49 PM IST
सार

 कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के कसोल के साथ अन्य क्षेत्रों में कथित तौर पर हुईं रेव पार्टियों के मामले में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के तबादले के बाद सरकार ने एसडीएम को भी बदल दिया है। 

विज्ञापन
After the Kullu DC and SP, the SDM has now also been transferred; DSP Ajay's transfer order has been cancelled
तबादले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के कसोल के साथ अन्य क्षेत्रों में कथित तौर पर हुईं रेव पार्टियों के मामले में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के तबादले के बाद सरकार ने एसडीएम को भी बदल दिया है। उन्हें फिलहाल शिमला में रिपोर्ट करने को कहा गया है। एसडीएम की नई नियुक्ति होने तक सहायक आयुक्त कुल्लू डाॅ. जयबंती ठाकुर अतिरिक्त कार्यभार देखेंगी। जून माह में पार्वती घाटी में नियमों को ताक पर रखकर आयोजित की गई रेव पार्टी पर प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। इसमें हाईकोर्ट ने उपायुक्त कुल्लू, पुलिस अधीक्षक कुल्लू और एसडीएम कुल्लू को ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए थे। उपायुक्त कुल्लू और एसपी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर और एसआईटी का गठन न करने पर अंतरिम राहत दी थी लेकिन तबादला आदेश को यथावत रखा गया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने पांच अगस्त को उपायुक्त व एसपी का स्थानांतरण कर दिया। अब एसडीएम कुल्लू को बदल दिया गया है।

विज्ञापन

डीएसपी अजय का तबादला रद्द, वीरी सिंह अब पंडोह में लगाए
 प्रदेश सरकार ने पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश में बदलाव किया है। मंगलवार को जारी अधिसूचना के तहत काजा (लाहौल-स्पीति) के डीएसपी अजय कुमार भारद्वाज के सोलन (मुख्यालय) में डीएसपी पद पर हुए तबादले को रद्द कर दिया गया है। जवाली (कांगड़ा) के डीएसपी वीरी सिंह जिनका काजा तबादला किया गया था, उन्हें अब संशोधित आदेश के तहत तीसरी आईआरबी पंडोह, मंडी में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed