फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Akarsh Gupta emerges as Himachal's topper in NEET-UG Result 2026, secures 128th rank.

NEET UG Result 2026: नीट-यूजी में आकर्ष गुप्ता बने हिमाचल के टाॅपर, हासिल किया 128वां रैंक

Fri, 17 Jul 2026 08:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 08:06 PM IST
सार

 मेडिकल कॉलेजों में स्नातक दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 में कांगड़ा जिले के आकर्ष गुप्ता हिमाचल के टाॅपर बने हैं। आकर्ष ने 720 में से 690 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक में 128वां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
Akarsh Gupta emerges as Himachal's topper in NEET-UG Result 2026, secures 128th rank.
आकर्ष गुप्ता हिमाचल के टाॅपर बने। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के मेडिकल कॉलेजों में स्नातक दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 में कांगड़ा जिले के आकर्ष गुप्ता हिमाचल के टाॅपर बने हैं। आकर्ष ने 720 में से 690 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक में 128वां स्थान हासिल किया है। आकर्ष ने बताया कि वह दिन में 14 से 15 घंटे पढ़ाई करते थे। इसी मेहनत का फल उन्हें मिला है। कांगड़ा तहसील के मटाैर के रहने वाले आकर्ष के पिता डाॅ. विकास गुप्ता टांडा मेडिकल काॅलेज कांगड़ा में सर्जन हैं और माता डाॅ. अरुणा गुप्ता भी टांडा मेडिकल काॅलेज कांगड़ा में पैथोलाॅजी विभाग में हैं। डाॅ. विकास ने बताया कि पेपर लीक मामले में रद्द हुई परीक्षा के बाद भी आकर्ष ने हिम्मत नहीं हारी और पहले से भी ज्यादा मेहनत कर अच्छे अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने भी टांडा मेडिकल काॅलेज से एमबीबीएस किया है।

विज्ञापन


19 अभ्यर्थियों को 700 से अधिक अंक आए
बता दें, पंजाब के आर्यन गुप्ता एवं हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से 720 में से सबसे ज्यादा 715 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से गुरुवार रात घोषित नतीजों में कुल 19 अभ्यर्थियों को 700 से अधिक अंक आए हैं। 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्यादा अंक हासिल किए, इनमें से 93 फीसदी से ज्यादा उम्मीदवार पहली बार नीट यूजी में शामिल हुए थे। ये अभ्यर्थी मेडिकल, डेंटल, आयुष कोर्स के स्नातक दाखिले के लिए उत्तीर्ण हुए हैं। एनटीए ने बयान में कहा, नतीजे समय पर घोषित कर दिए हैं, ताकि काउंसलिंग और मेडिकल कॉलेज में दाखिले का शेड्यूल सही समय पर चल सके। 690 या उससे ज्यादा अंक पाने वाले टॉप 138 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। 

विज्ञापन

नीट-2026 में कौटिल्य की दीपिका ने चमकाया नाम
 कौटिल्य कोचिंग क्लासेस हमीरपुर की छात्रा दीपिका ठाकुर ने नीट (यूजी)-2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। दीपिका ने परीक्षा में 621 अंक, 99.75 परसेंटाइल और सामान्य श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 2272 हासिल की है। दीपिका ठाकुर, पुत्री नरेंद्र कुमार व वीणा देवी, पिछले दो वर्षों से कौटिल्य कोचिंग क्लासेस की नियमित छात्रा रही हैं। उनकी सफलता के पीछे कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन, माता-पिता का सहयोग और संस्थान के शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है। संस्थान के निदेशक और शिक्षक वर्ग ने दीपिका की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपिका की सफलता दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। कौटिल्य कोचिंग क्लासेस की एमडी शिवानी त्रेहान शर्मा ने भी दीपिका को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि दीपिका ने जेईई मेन परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 98.6 परसेंटाइल हासिल किया है। शिवानी शर्मा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य हमेशा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना रहा है। उन्होंने कहा कि कौटिल्य कोचिंग क्लासेस में नीट, जेईई, एनडीए सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।

दर्शिल ने 644 अंक किए हासिल प्राप्त किए
नीट-यूजी 2026 के परीक्षा परिणामों में मिनर्वा स्डडी सर्कल ने एक बार फिर प्रदेशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय दिया है।दर्शिल ठाकुर ने 644 अंक प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इस वर्ष के परिणामों में 6 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक, 25 से अधिक विद्यार्थियों ने 550 से अधिक अंक व 60 से अधिक ने 500 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मिनर्वा स्टडी सर्कल के संस्थापक प्रवेश चंदेल, मुख्य प्रबंध निदेशक राकेश चंदेल, प्रबंध निदेशक स्वदेश चंदेल तथा धर्मशाला सेंटर प्रमुख कैप्टन अजय शर्मा ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी है। 

विज्ञापन

नीट में प्रद्युम्न ने 646 और पार्थ हासिल किए 631 अंक
 नीट यूजी -2026 के परिणाम में शिमला शहर के प्रद्युम्न धर्मा ने 646, पार्थ पंडित ने 631 और आदित्य ठाकुर ने 623 अंक हासिल किए हैं। वहीं एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल संस्थान के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान के 120 से अधिक विद्यार्थियों ने 505 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। चार विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए। इनमें यतिन राज ने 610 अंक हासिल किए हैं। संस्थान के प्रबंधन के अनुसार इन परिणामों के आधार पर इस वर्ष 160 से अधिक विद्यार्थियों के एमबीबीएस सहित विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन की उम्मीद है। संस्थान के प्रबंध निदेशक योगेंद्र कुमार मीणा ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एस्पायर में केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने पर ही ध्यान नहीं दिया जाता, बल्कि विद्यार्थियों की अवधारणा-आधारित तैयारी, नियमित टेस्ट और विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण पर भी विशेष जोर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed