फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flash flood in Graga Nallah near Mastarang Sangla Valley

Himachal Flood: किन्नौर वैली में बादल फटने से फ्लैश फ्लड, सांगला-छितकुल मार्ग बंद; आईटीबीपी कैंप पर खतरा

Sat, 18 Jul 2026 08:22 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 08:22 PM IST
सार

किन्नौर की सांगला वैली में मस्तरंग के पास ग्रागा नाले में अचानक बाढ़ आ गई। नाले में भारी मात्रा में मिट्टी और बड़े पत्थर आने से मार्ग बंद हो गया। वहीं बाढ़ का कारण ऊंची चोटी पर बादल फटना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Flash flood in Graga Nallah near Mastarang Sangla Valley
नाले में आया फ्लैश फ्लड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किन्नौर की सांगला वैली में मस्तरंग के पास ग्रागा नाले में बाढ़ आ गई। नाले में फ्लैश फ्लड के साथ भारी मात्रा में मिट्टी और बड़े पत्थर आए। इससे सांगला-छितकुल मार्ग बंद हो गया है। साथ ही आईटीबीपी कैंप में आवासीय परिसर खतरे की जद में आ गया। यदि नाले का पानी बढ़ता तो आईटीबीपी कैंप को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन


बाढ़ आने की यह घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे हुई। नाले में बाढ़ आने का कारण ऊंची चोटी पर बादल फटना माना जा रहा है। उधर, सूचना पर विभागीय टीम भी सतर्क हो गई। 
विज्ञापन


स्थिति का जायजा लेने के लिए सीमा सड़क संगठन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह ने बताया कि मौके पर राजस्व विभाग की टीम को भेजा गया है। टीम नुकसान का जायजा लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, किसी प्रकार की निजी संपत्ति को नुकसान की सूचना नहीं है। मलबा आने से सांगला-छितकुल सड़क बंद है। मार्ग को जल्द बहाल करने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed