फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain expected for a week starting today; Red Alert issued for two days

Himachal Weather: हिमाचल में आज से एक सप्ताह तक झमाझम बरसेंगे बादल, दो दिन के लिए रेड अलर्ट

Sat, 18 Jul 2026 12:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jul 2026 12:20 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के राज्य के कई हिस्सों में दो दिन अत्याधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तीन दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। माैसम विभाग की ओर से पर्यटकों, स्थानीय लोगों के लिए भी एडवाइजरी जारी  की गई है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain expected for a week starting today; Red Alert issued for two days
हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आज से सात दिन तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है। राज्य के कई हिस्सों में दो दिन अत्याधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तीन दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने यह जानकारी दी है। इस संबंध में आज 3:15 बजे मीडिया ब्रीफिंग भी जारी की जाएगी। राजधानी शिमला में भी आज माैसम साफ बना हुआ है। बीती रात धर्मशाला एडब्ल्यूएस में 137.0, जोत चंबा 109.0, कांगड़ा 77.4, धर्मशाला  65.5 व पालमपुर में 38.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


चंबा में भूस्खलन से सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त
वहीं चंबा में शनिवार सुबह भूस्खलन के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इस दाैरान एक वाहन भी इस भूस्खलन की चपेट में आ गया और मलबे के बीच फंस गया। भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। 
विज्ञापन


 

किस-किस जिले के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट
18 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी, जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 19 जुलाई को कांगड़ा, शिमला और मंडी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।  हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, सिरमौर सहित ऊना, बिलासपुर और सोलन में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 20 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में कुछ जगहों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट है। जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और कुल्लू में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।  सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 21 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में कुछ जगहों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट है। हमीरपुर, शिमला और सोलन के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि ऊना, बिलासपुर किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 22 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। वहीं  चंबा, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन के लिए येलो अलर्ट है। 



 

24 जुलाई तक बरसेंगे बादल, जानें किस दिन अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 18 से 24 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहने से झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार 20-21 जुलाई के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट है। 19 से 24 जुलाई तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 19 से 22 व 23 जुलाई के लिए कुछ भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 18 व 24 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।


विज्ञापन

पर्यटकों, स्थानीय लोगों के लिए ये सलाह
भूस्खलन, मिट्टी धंसने या अचानक बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में जाने से बचें।
ऐसे इलाकों में जाने से बचें जहां अक्सर जल भराव की समस्या होती है।
सभी जल-स्रोतों (नदियों, धाराओं, नालों) से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
गति सीमा और ट्रैफिक से जुड़ी सलाहों का पालन करें।
मौसम से जुड़ी चेतावनियों और सलाहों की जानकारी रखें।
राज्य सरकार द्वारा जारी सलाहों और दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed