फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Decision to merge and downgrade 12 schools in Himachal reversed; they will operate as before.

Himachal News: हिमाचल में 12 स्कूलों के विलय और दर्जा घटाने का फैसला वापस, पहले की तरह संचालित होंगे

Sat, 18 Jul 2026 05:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jul 2026 05:10 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने 12 सरकारी स्कूलों के विलय और दर्जा कम करने का फैसला वापस ले लिया है। अब ये स्कूल पहले की तरह ही चलेंगे। 

विज्ञापन
Decision to merge and downgrade 12 schools in Himachal reversed; they will operate as before.
हिमाचल सरकारी स्कूल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 12 सरकारी स्कूलों के विलय और दर्जा कम करने का फैसला वापस ले लिया है। अब ये स्कूल पहले की तरह ही चलेंगे। छात्र संख्या कम होने के आधार पर इन स्कूलों के विलय और दर्जा घटाने का फैसला लिया गया था। स्कूल शिक्षा निदेशालय से जारी आदेश के अनुसार कांगड़ा के पालमपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विलय को निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन

इनमें एक विद्यालय सीबीएसई और दूसरा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत पूर्व व्यवस्था में कार्य करेगा। मंडी के भंगरोटू में पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विलय का फैसला भी वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा घटाया था, उसे भी वापस लेने का निर्णय लिया है। मंडी के पलहोटा और कथोग, सिरमौर के शायलग कांडो, शिमला के गिआन्ह स्कूलों को दोबारा उनका मूल दर्जा मिलेगा। हाई स्कूलों को मिडिल स्कूल करने की अधिसूचना भी प्रभावहीन कर दी गई है। इनमें कांगड़ा का उत्तरापुर, शिमला के दाखल, टचू, मशाओ व अंबोई स्कूल शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed