Amar Ujala Aparajita Program Una: डॉक्टर आकृति शर्मा बोलीं- दृढ़ संकल्प करें और सपनों को दें उड़ान
मंगलवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम में डॉक्टर आकृति शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विस्तार
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी में आईआरबी बटालियन बनगढ़ से कमांडेंट आईपीएस डॉक्टर आकृति शर्मा ने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करें। दृढ़ संकल्प लें तो जो सपने देखे हैं, उन्हें आसानी से पूरा किया जा सकता है। मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम में डॉक्टर आकृति शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य नीलम कुमारी ने की।
डॉक्टर आकृति शर्मा ने परीक्षाओं के मद्देनजर कॅरिअर काउंसलिंग के बारे में भी बच्चों को टिप्स दिए और कहा कि विद्यार्थी जीवन में अगर अनुशासित होकर पढ़ाई की जाए तो बड़े से बड़ा लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। अगर बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा हो रही है तो पुलिस के 112 नंबर पर सूचित करें। उत्पीड़न न सहें। अपने हक के लिए आवाज उठाना सीखो। महिलाओं के मामले में घर में आकर पुलिस उनकी मदद करती है। बच्चों को सेक्सुअल हरासमेंट के बारे में भी गुड टच और बेड टच के बारे में जानकारी दी और कहा कि वर्तमान में साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर जो भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट आ रही है, उसे अस्वीकार करें। यह लोग सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करते हैं और ऐसे अवसर के इंतजार में रहते हैं। वर्तमान में परीक्षाओं का दौर है तो अपने आप को स्ट्रेस से दूर रखने के लिए 15 से 20 मिनट अपने लिए जरूर निकालें।
उप प्रधानाचार्य नीलम कुमारी ने कार्यक्रम की तारीफ की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में जहां एक ओर मनोबल बढ़ता है। वहीं, विभिन्न प्रकार की जानकारियां बच्चों को मिलती हैं।
मैं पुलिस में जाना चाहती हूं, कैसे तैयारी करूं। मुख्य अतिथि ने बताया कि मन में जब कुछ बनने का जज्बा हो तो रास्ते मिलते जाते हैं -छात्रा अनामिका
मेरी इच्छा डॉक्टर बनने की है, मैं कब तैयारी शुरू करूं और कौन सी पुस्तक की पढ़ाई करूं। इस प्रश्न पर मुख्य अतिथि ने कहा कि अभी से ही आप इससे संबंधित पुस्तक की खरीद कर एक्स्ट्रा समय में उसकी तैयारी शुरू कर दें- छात्रा तनु शर्मा
मैं आईएएस अधिकारी बनना चाहती हूं तो इस वर्ग में क्या करना शुरू करूं। मुख्य अतिथि ने कहा कि यूपीएससी और राज्य प्रशासनिक अधिकारी का सिलेबस एक होता है। इसमें आप कोई भी पुस्तक लेकर सही दिशा में काम करना शुरू कर दें और डटकर मेहनत करें- छात्रा मौली
मेरी इच्छा आईपीएस अधिकारी बनने की है। मुख्यातिथि ने कहा कि तैयारी तो अभी से शुरू कर दें। जमा दो की परीक्षा के बाद समय होता है, उस समय का भी इस संबंध में सदुपयोग करें- छात्रा कनिका
एचएएस अधिकारी बनने के लिए कैसे तैयारी करनी होगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि तैयारी अभी से ही शुरू कर दें। पिछले वर्षों के पेपर इकट्ठे करके इसका पैटर्न देखें तथा उसी के अनुसार किताबों में लेकर तैयारी शुरू कर दें- छात्रा रिद्धिमा
यदि कोई रास्ते में या बस में लड़की के साथ बेड टच करता है तो क्या करना चाहिए। मुख्य अतिथि ने कहा कि पुलिस के नंबर 112 पर तुरंत डायल करें। पुलिस आपकी मदद के लिए तैयार रहेगी- छात्रा निशार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.