{"_id":"69e61bc66eb2b6dc0702c2af","slug":"10-lakh-sanctioned-for-construction-of-havan-primary-school-building-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158367-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हवाण प्राथमिक स्कूल भवन बनाने के लिए 10 लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हवाण प्राथमिक स्कूल भवन बनाने के लिए 10 लाख स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में स्टाफ की कमी भी जल्द होगी दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत हवाण केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में 10 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन व आधुनिक हॉल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसकी पहली किस्त घुमारवीं स्थित हिमुडा कार्यालय भेज दी गई है।
स्कूल प्रबंधन समिति की मांग पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष यह मुद्दा उठा था, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। एसएमसी प्रधान अनिल ने बताया करीब 100 छात्रों वाले स्कूल में केवल दो जेबीटी शिक्षक कार्यरत हैं जबकि एक जेबीटी व सीएचटी पद खाली है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यही नहीं पिछले 16 दिन से कक्षा तीसरी के बच्चों को होमवर्क तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने शीघ्र पदों को भरने की मांग उठाई है। स्कूल प्रबंधन समिति सहित ग्रामीणों ने स्कूल भवन को मिली 10 लाख रुपए की राशि और आउटडोर जिम मिलने को लेकर मुख्यमंत्री और मंत्री राजेश धर्माणी का आभार जताया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X