सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   161 students from the district underwent on-the-job training in Chandigarh.

Bilaspur News: जिले के 161 विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में ली ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
161 students from the district underwent on-the-job training in Chandigarh.
जिले के व्यावसायिक विषय के विद्यार्थी चंडीगढ़ में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग लेने के बाद सामूहिक चित्र म
विज्ञापन
छात्रों को जैविक खेती, ट्रैवल एजेंसी सहित अन्य का दिया प्रशिक्षण


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के एग्रीकल्चर और टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी व्यावसायिक विषय के 161 विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में तीन दिवसीय ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग प्राप्त की।
इसमें एग्रीकल्चर के 11वीं, 12वीं कक्षा के 58 और टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के 103 विद्यार्थी शामिल रहे। जिला समन्वयक व्यावसायिक शिक्षा कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में एग्रीकल्चर विषय के विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, उन्नत बीज प्रबंधन, जैविक खेती, कृषि यंत्रों के उपयोग और कृषि उद्यमिता से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी विषय के विद्यार्थियों को होटल, रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट, ट्रैवल एजेंसी, टूर ऑपरेटर, पर्यटन सूचना केंद्र अथवा अन्य पर्यटन एवं आतिथ्य संस्थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि वह उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित हो सकें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के 6 वोकेशनल ट्रेनरों को एस्कॉर्ट टीचर्स के रूप में तैनात किया गया था। इनमें राहुल ठाकुर, शालिनी कुमारी, अभिषेक, नरोत्तम, नीलम और शालिनी ठाकुर शामिल रहीं। यह संपूर्ण कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला की जिला उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा निशा गुप्ता और प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed