{"_id":"6a32a0b8c0f4d5a3140a030c","slug":"extensive-discussion-held-on-the-resolve-for-a-viksit-bharat-developed-india-during-the-dialogue-program-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-161981-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: संवाद कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प पर हुई व्यापक चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: संवाद कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प पर हुई व्यापक चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर घुमारवीं में संवाद कार्यक्रम आयोजित
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार रहे बतौर मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में घुमारवीं में समाज के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ एक संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प पर व्यापक चर्चा की गई।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग को लाभ मिला है और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण केंद्र सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। प्रतिभागियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित विभिन्न सुझाव रखे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।