{"_id":"6a32919a3cac296d5c0d401c","slug":"sahil-won-the-badi-mali-title-while-manish-emerged-as-the-winner-of-the-chhoti-mali-competition-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161984-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: साहिल ने जीती बड़ी माली, मनीष बने छोटी माली के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: साहिल ने जीती बड़ी माली, मनीष बने छोटी माली के विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
बठोह गांव में आयोजित दंगल में पहलवानों को सम्मानित करतीं मुख्यातिथि। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहलवानों ने दिखाया दमखम, देर शाम तक मुकाबलों का लुत्फ उठाते रहे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत सुईं सुरहाड़ के गांव बठोह में दंगल काआयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
बड़ी माली का फाइनल मुकाबला रोहतक के पहलवान साहिल और नोएडा के धनचंद के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में साहिल ने बेहतरीन दांव-पेच दिखाते हुए धनचंद को शिकस्त देकर बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। वहीं छोटी माली के मुकाबले में सुईं के मनीष और बंदला के सौरव आमने-सामने रहे। कड़े संघर्ष के बाद मनीष ने जीत दर्ज कर छोटी माली का खिताब हासिल किया। दंगल में सामाजिक कार्यकर्ता मधु ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले दंगल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।