{"_id":"6a3292f89e52e67f42028cd6","slug":"construction-of-a-shed-at-the-religious-site-in-bargaon-completed-villagers-express-gratitude-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161993-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बड़गांव में धार्मिक स्थल पर शेड निर्माण पूरा, ग्रामीणों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बड़गांव में धार्मिक स्थल पर शेड निर्माण पूरा, ग्रामीणों ने जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बड़गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विवेक बोले, गट्टी-फटोह सड़क की टारिंग जल्द होगी शुरू, हैंडपंप लगाने का भी दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में धार्मिक स्थल पर शेड निर्माण कार्य पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने आभार एवं धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
ग्रामीणों ने विवेक कुमार का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव गट्टी के इस धार्मिक स्थल पर पिछले करीब 50 वर्षों से श्रीमद् भागवत कथा, विवाह समारोह और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, लेकिन छत की व्यवस्था न होने से बरसात और खराब मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को विवेक कुमार के समक्ष उठाया गया था, जिसके बाद उन्होंने दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर शेड निर्माण का कार्य पूरा करवाया। अपने संबोधन में विवेक कुमार ने कहा कि लोगों की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बड़गांव-गट्टी-फटोह सड़क पर जल्द टारिंग कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही धार्मिक स्थल पर हैंडपंप लगाने और गट्टी क्षेत्र के लोगों को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने की मांग को भी संबंधित स्तर पर उठाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कौशल, नवनिर्वाचित उप प्रधान ओमप्रकाश शर्मा, जिला सचिव रणवीर राणु, कर्मदेव शास्त्री, गगन सिंह, पंकज सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।