{"_id":"69f74ab4f239de46be0f3e63","slug":"332-candidates-appeared-for-neet-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-159185-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में 1,332 अभ्यर्थियों ने दी नीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में 1,332 अभ्यर्थियों ने दी नीट
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 03 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में नीट की परीक्षा देने के बाद अभिभावकों के साथ ब
विज्ञापन
पांच केंद्रों पर हुई परीक्षा, 27 रहे अनुपस्थित
कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्र में दिया गया प्रवेश
सीसीटीवी कैमरों और पुलिस के पहरे में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चिकित्सा संस्थानों में मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट रविवार को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 1,332 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। इसके लिए 1,356 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 24 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में नकल रहित संचालन के लिए सभी केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में सिर्फ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और फोटो ही ले जाने दिया गया। उन्हें पैन परीक्षा हॉल के अंदर ही उपलब्ध करवाए गए। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हुई। दिव्यांग अभ्यर्थियों को एक घंटा अतिरिक्त दिया गया। उनकी परीक्षा 6 बजे खत्म हुई। परीक्षा देने के लिए अभ्यथीर् अभिभावकों के साथ सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले दो बार मेटल डिटेक्टर से और एक बार हाथ से जांच की गई। इस दौरान जूते और जेबें भी चेक की गईं। अधिकतर अभ्यर्थी पहले से ही दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आधी बाजू की शर्ट और चप्पल पहन कर ही आए थे। 1:30 बजे के बाद किसी को परीक्षा केंद्र में अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। अभ्यर्थियों को जानकारी देने के लिए परीक्षा केंद्रों में स्पीकर भी लगाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर यातायात और अन्य सुविधा के लिए पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों के आस-पास संबंधित एसडीएम ने धारा 163 बीएनएसएस लगाई थी। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक आयोजन, जुलूस, रैली, नारेबाजी एवं हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध था।
पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में 408 में से 402, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में 240 में से 233, पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला घुमारवीं में 360 में से 354, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में 240 में से 237, जेएनवी कोठीपुरा में 108 में से 106 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
इनसेट
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, एसडीएम, नायब तहसीलदार ने परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा प्रबंधों और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
Trending Videos