{"_id":"69f74b72e9f7128f78011368","slug":"simran-thakur-became-the-head-girl-and-deepak-kumar-became-the-head-boy-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159155-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सिमरन ठाकुर हेड गर्ल, दीपक कुमार बने हेड बॉय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सिमरन ठाकुर हेड गर्ल, दीपक कुमार बने हेड बॉय
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 03 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
घ्याल स्कूल में छात्र संसद गठन के दौरान नामांकन करता छात्र। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
घ्याल स्कूल में छात्र संसद का हुआ गठन
बच्चों को लोकतंत्र का महत्व समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय घ्याल में भारती एयरटेल फाउंडेशन के सौजन्य से छात्र संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लोकतंत्र में वोट के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।
कार्यकारी मुख्यध्यापक रमन कुमार ने कहा कि छात्र संसद का गठन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि वोट देना केवल अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है, जिससे समाज और देश की दिशा तय होती है। फाउंडेशन की ओर से प्रतिनिधि संतोष कुमार ने छात्रों को लोकतंत्र की प्रक्रिया, चुनाव प्रणाली और मतदान के महत्व पर जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान छात्र संसद के अंतर्गत कक्षा 10 के छात्र दीपक कुमार को स्कूल हेड बॉय और छात्रा सिमरन ठाकुर को स्कूल हेड गर्ल चुना गया।
छात्र नेतृत्व को विद्यालय में सकारात्मक, सुरक्षित वातावरण बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अनुशासन बनाए रखने, सहपाठियों के बीच सहयोग और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने, विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच संवाद का सेतु बनने का कार्य करेंगे। साथ ही, वे स्वच्छता, समय पालन और सहभागिता जैसे मूल्यों को प्रोत्साहित कर विद्यालय को एक प्रेरणादायक शिक्षण स्थल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
Trending Videos