फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   55,000 devotees paid obeisance at Shri Naina Devi Ji.

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 55 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Tue, 18 Aug 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
55,000 devotees paid obeisance at Shri Naina Devi Ji.
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
श्रावण अष्टमी मेले में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान मंगलवार को श्री नयना देवी जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 55 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो दिनभर बनी रहीं।

देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मां के दर्शन किए। मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के चलते मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। पुलिस और प्रशासन की टीमें श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित करने में जुटी रहीं। मंदिर प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में रौनक बनी रही। आस्था के इस पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरा श्री नयना देवी क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया।

श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed