फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire safety preparedness assessed through a mock drill at the regional hospital.

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल में मॉकड्रिल से परखी अग्नि सुरक्षा की तैयारियां

Tue, 18 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fire safety preparedness assessed through a mock drill at the regional hospital.
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में आयोजित मॉक ड्रिल में अभ्यास करते सुरक्षाकर्मी। स्रोत: डीपीआरओ
मॉकड्रिल, पुलिस, गृह रक्षक, अग्निशमन विभाग के प्रतिनिधि हुए शामिल
विज्ञापन

अस्पताल की संचार व्यवस्था और बाहरी एजेंसियों के समन्वय को मजबूत करने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए दो दिवसीय टेबलटॉप अभ्यास एवं मॉकड्रिल आयोजित की गई। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अस्पताल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जियो हैजर्ड सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में यह अभ्यास कराया गया।
पहले दिन 17 अगस्त को टेबलटॉप अभ्यास और 18 अगस्त को मॉकड्रिल आयोजित हुई। इसमें अस्पताल प्रशासन एवं कर्मचारियों के साथ चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। पुलिस, गृह रक्षक, अग्निशमन विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि भी अभ्यास में शामिल रहे। टेबलटॉप अभ्यास के दौरान अस्पताल में आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर आपातकाल में की जाने वाली कार्रवाई, अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों, संचार व्यवस्था तथा उपलब्ध संसाधनों के उपयोग पर चर्चा की गई। इसके बाद मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात स्थिति में निर्धारित प्रक्रियाओं और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को व्यवहारिक तौर पर परखा गया।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान अस्पताल की आंतरिक संचार व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता सामने आई। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिकाएं एवं जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित करने, बाहरी एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल और जरूरत के समय संसाधनों की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अभ्यास में यह भी सामने आया कि वार्ड स्तर के साथ पूरे अस्पताल स्तर पर अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को लेकर नियमित मॉकड्रिल आयोजित की जानी चाहिए। अस्पताल की आपदा प्रबंधन योजना और मानक संचालन प्रक्रियाओं की समय-समय पर समीक्षा और अपडेट करने के साथ पुलिस, अग्निशमन विभाग, गृह रक्षक व अन्य एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया गया। दो दिवसीय अभ्यास से मिले सुझावों और अनुभवों के आधार पर अस्पताल की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आग अथवा किसी अन्य आपात स्थिति में त्वरित, व्यवस्थित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में आयोजित मॉक ड्रिल में अभ्यास करते सुरक्षाकर्मी। स्रोत: डीपीआरओ

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में आयोजित मॉक ड्रिल में अभ्यास करते सुरक्षाकर्मी। स्रोत: डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed