सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   949 grams of hashish recovered from a car near Baloh toll plaza in Bilaspur two youths from Haryana arrested

Himachal News: बिलासपुर में बलोह टोल प्लाजा के पास कार से 949 ग्राम चरस बरामद, हरियाणा के दो युवक किए गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Feb 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने एक कार से 949 ग्राम चरस बरामद की है। 

949 grams of hashish recovered from a car near Baloh toll plaza in Bilaspur two youths from Haryana arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा के समीप एक कार से 949 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके पर हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात घुमारवीं थाना पुलिस की टीम ने टोल प्लाजा के पास विशेष नाकाबंदी कर रखी थी और फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही एक कार को संदेह के आधार पर रुकवाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 949 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उनकी पहचान विकास (29) पुत्र चांद सिंह और सोमबीर (27) पुत्र रामफल, निवासी गांव अलादादरपुर, थाना गुहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। घुमारवीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी संदीप धवल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed