सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Addiction affects not only health but also family and society: Banyal

स्वास्थ्य ही नहीं, परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है नशा : बन्याल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Addiction affects not only health but also family and society: Banyal
जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशि
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला
Trending Videos

कहा, डिजिटल युग में सतर्क रहना बेहद जरूरी, युवा समझें जिम्मेदारी
जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में हुई पुलिस की पाठशाला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम हुआ, जिसमें डोगरा आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान सदर थाना से एएसआई विनोद बन्याल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
एएसआई विनोद बन्यालने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसमें विशेष रूप से चिट्टा युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने आसपास भी इसके खिलाफ जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि भारत युवा देश है। देश के दुश्मन युवा शक्ति को नशे में धकेलने का काम कर रहे हैं। युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और नशे को खत्म करने के लिए कानून का सहयोग करना होगा। सभी के प्रयासों से ही यह कार्य संभव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल युग में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल, ओटीपी शेयरिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपाय से बताए। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग ही हमें सुरक्षित रख सकता है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में असफलता से घबराने की बजाय उससे सीखना चाहिए, क्योंकि वही सफलता की कुंजी है। साथ ही उन्होंने सामाजिक भावना विकसित करने, माता-पिता का सम्मान करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरीष डोगरा उपस्थित रहे। उन्होंने भी विचार साझा करते हुए युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। उन्होंने पुलिस विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। इस मौके संस्थान के प्रबंध निदेशक प्रेम डोगरा, जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य नीरज वर्मा और पुलिस आरक्षी सुनील कुमार मौजूद रहे।

इनसेट

नर्सिंग प्रशिक्षु भूमिका शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में गहराई से जानकारी मिली। पहले वे इन चीजों को केवल सामान्य रूप से समझती थीं, लेकिन अब उन्हें पता चला कि चिट्टा जैसे नशे किस तरह युवाओं के जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर देते हैं। इसके अलावा उन्होंने सीखा कि जीवन में असफलता से घबराने की बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

इनसेट

प्रशिक्षु पलक वर्मा ने कहा कि उन्हें साइबर क्राइम के बारे में मिली जानकारी बेहद उपयोगी लगी। उन्होंने बताया कि आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड और ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और छोटी-सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान कर सकती है। इस कार्यक्रम से उन्हें यह समझ आया कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए और ओटीपी जैसी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी ज्यादा सावधानी से करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।

इनसेट

आईटीआई प्रशिक्षु शिवम ने बताया कि कार्यक्रम में दी गई सीख उनके व्यक्तिगत जीवन में भी काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान करना और उनके अनुभवों से सीख लेना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक भावना विकसित करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने की बात को भी गंभीरता से लिया।

इनसेट

प्रशिक्षु राहुल ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम से सबसे बड़ी सीख यह मिली कि असफलता जीवन का हिस्सा है और इससे घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि कई बार युवा छोटी-छोटी असफलताओं से निराश होकर गलत रास्ता चुन लेते हैं, लेकिन इस कार्यक्रम ने उन्हें सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, उन्होंने एआई और तकनीक के सही उपयोग के बारे में भी नई बातें सीखी।

जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशि

जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशि

जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशि

जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशि

जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशि

जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशि

जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशि

जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशि

जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशि

जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज चांदपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed