{"_id":"6a16d50fd92435018c0dfb44","slug":"admission-in-bba-in-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-160594-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में बीसीए कोर्स के लिए 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में बीसीए कोर्स के लिए 30 तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय कॉलेज बिलासपुर में बीसीए कोर्स में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के सभी आवेदन ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर बीसीए कोर्स के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट सूची 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर निकाली जाएगी। दाखिले के लिए अभ्यर्थी के 10वीं, 12वीं, आधार कार्ड, फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, माता-पिता की फोटो सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि बीसीए कोर्स में एडमिशन नई शिक्षा नीति 2020 की गाइडलाइन के तहत होगी। बाजार और रोजगार को ध्यान में रखते हुए कोर्स के सिलेबस में भी काफी परिवर्तन किए गए हैं। बीसीए कोर्स में एडमिशन के लिए ईडब्ल्यूएस के छात्रों के लिए 10 प्रतिशत और सिंगल गर्ल्स चाइल्ड के लिए एक सीट का प्रावधान है। महाविद्यालय परिसर में विभाग के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर लैब्स के साथ वाईफाई कैंपस सुविधा, ओपन एयर लाइब्रेरी, लड़के और लड़कियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। बीसीए विभाग के समन्वयक प्रो. अश्विनी ने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से एक अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब स्थापित की गई है। यह लैब विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक अनुभव के साथ एआई के क्षेत्र में नई संभावनाओं से भी परिचित कराएगी। कॉलेज के सभी प्राध्यापकों को भी एआई संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
Trending Videos