Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur: Fire brought under control in the forests of Mangrot, Baga Site, and Palog; operations continued in Syahola until late evening
{"_id":"6a1828f995df934d8c052cd1","slug":"video-bilaspur-fire-brought-under-control-in-the-forests-of-mangrot-baga-site-and-palog-operations-continued-in-syahola-until-late-evening-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: मंगरोट, बागा साइट और पलोग के जंगलों में काबू, स्याहोला में देर शाम तक जारी रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: मंगरोट, बागा साइट और पलोग के जंगलों में काबू, स्याहोला में देर शाम तक जारी रहा अभियान
बिलासपुर जिले के विभिन्न जंगलों में बुधवार रात से लगी आग ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। आग की घटनाओं से बहुमूल्य वन संपदा राख हो गई, जबकि वन्य प्राणियों को भी हानि पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग और दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं। जानकारी के अनुसार मंगरोट के जंगलों में लगी आग पर वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। इसी तरह पंजगाई क्षेत्र के बागा साइट के जंगलों में भी आग भड़क उठी थी, जिसे विभागीय कर्मचारियों ने घंटों प्रयास के बाद नियंत्रित किया। ब्रह्मपुखर क्षेत्र के पलोग जंगल में लगी आग को भी समय रहते बुझा लिया गया। वहीं स्याहोला के जंगल में बुधवार रात से लगी आग समाचार लिखे जाने तक पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम दमकल कर्मियों के साथ लगातार मौके पर डटी रही। आग को फैलने से रोकने के लिए विभाग ने क्षेत्र में काउंटर फायर भी लगाई। वन विभाग के अनुसार आग से छोटे पेड़ों को अधिक नुकसान पहुंचा है, जबकि बड़े पेड़ों को आंशिक क्षति हुई है। हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से परनाली जंगल में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत 10 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाए गए कचनार, शीशम, दरेक और चीड़ के पौधों को सुरक्षित बचा लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।